दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 10 जुलाई तक बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर 5 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 जुलाई को मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। 9 और 10 जुलाई को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
You may also like
लुधियाना में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, एक की मौत, तीन घायल, अवैध निर्माण की आशंका.
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के कलेक्टर बदले.
कोलकाता में ED की रेड, बिल्डर सोना पप्पू पर फ्लैट घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप.
बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में बवाल! हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी BJP.