Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें चित्तौड़गढ़ में सबसे ज़्यादा 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिनों में इसके उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में फिर से भारी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

17 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ जगहों पर भारी और अति भारी बारिश इसके अलावा अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश और जोधपुर संभाग में कुछ जगहों पर छिटपुट पर हल्की बारिश की संभावना है।