Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश, तीन बांधों से पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में आई बाढ़

Maharashtra: महाराष्ट्र में पुणे के करीब पिंपरी-चिंचवड़ में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तीन बांधों से पानी छोड़ना पड़ा। इससे कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। प्रभावित इलाकों से लगभग एक हजार लोगों को निकालकर अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अधिकारी हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बाढ़ से चिंचवड़ का मोरया गोसावी मंदिर भी पानी में डूब गया है। मौसम विभाग ने हफ्ते के बाकी दिनों में इस इलाके में और ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है।

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त ने बताया, "कुल मिलाकर पीसीएमसी (पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम) में स्थिति नियंत्रण में है। कल रात तीनों बांधों - पवना, मुलशी और खड़कवासला से पानी छोड़े जाने की वजह से नदियों में पानी का स्तर निश्चित रूप से बढ़ गया था। कुछ क्षेत्र जो सामान्य जलभराव वाले या निचले इलाके हैं, उदाहरण के लिए सांगवी क्षेत्र, बी जोन में वाल्हेकरवाड़ी, बी जोन में केवड़े, ए और जेड जोन में भट नगर और संजय गांधी नगर और इसी तरह ई जोन में भोपकिल, वहां से हमने लोगों को निकाला था। कल देर रात तक हमने लगभग 970 लोगों को निकाला और उन्हें निचले इलाकों से आश्रय गृहों में स्थानांतरित कर दिया, जो मुख्य रूप से स्कूलों और समाज के मंदिरों में हैं।"