Breaking News

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |   'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए', बोले अमित शाह     |   पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |  

हैदराबाद में 3.35 करोड़ रुपये की हवाला नकदी बरामद, चार गिरफ्तार

हैदराबाद में मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3.35 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने ये जानकारी दी। डीसीपी (पश्चिम क्षेत्र) जोएल डेविस ने कहा कि बंजारा हिल्स में पुलिस और आयुक्त कार्य बल (उत्तरी क्षेत्र) के अधिकारियों को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 3.35 करोड़ रुपये की नकदी मिली है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर कार सवार चारों लोगों ने बताया कि वे हवाला राशि इकट्ठा करते थे और अलग-अलग जगहों पर पहुंचाते थे। उन्होंने बताया कि एक करोड़ रुपये की डिलीवरी के लिए वे 25 हजार रुपये कमीशन लेते थे।

हैदराबाद पुलिस ने कहा कि आरोपितों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से हवाला राशि इकट्ठा की थी लेकिन राशि को कार्यालय में ट्रांसफर करते समय पुलिस ने वाहन को रोक लिया। आगे की जांच जारी है।