रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर हरियाणा के जींद जिले में उनके पैतृक गांव नंदगढ़ में खुशी की लहर है मुख्यमंत्री बनने से पहली बार बीजेपी की विधायक बनीं रेखा गुप्ता का कद ऊंचा हुआ है। पार्टी नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके करीबी रिश्ते रहे हैं।
रेखा गुप्ता के गांव में उनके रिश्तेदार और पड़ोसी बेहद खुश हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम की पार्षद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रहीं।
वे दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले पार्टी नेता मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। इसके अलावा उन्हें बीजेपी शासित सभी राज्यों की इकलौती महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव हालिस है।
उन्होंने विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
हरियाणा: जींद में रेखा गुप्ता के गांव में खुशी का माहौल
You may also like
Gold Silver Price: चांदी 10 प्रतिशत टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किग्रा पर, सोना भी तीन प्रतिशत टूटा.
फिर उठा वैष्णो देवी रोपवे विवाद, कटरा पहुंची उच्चस्तरीय कमेटी, कई प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात.
पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बताया शातिर दिमाग का युवराज, कहा- सिख को गद्दार कहना दुर्भाग्य की बात.
UP: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखने के लिए लगाए गए AI संचालित कैमरे.