Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

शादी में DJ बजाने पर 11 हजार जुर्माना, महिलाएं सड़क पर भी नहीं नाचेंगी... गुर्जर समाज का कड़ा फैसला

मध्यप्रदेश के हरदा में गुर्जर समाज ने सामाजिक सुधार के लिए सख्त फैसला लिया है। गुर्जर समाज ने किसी भी शादी या खुशी के मौके पर डीजे बजाने पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही शादी में महिलाओं के सड़क पर डांस करने पर भी पाबंदी लगाई है। इस नियम को तोड़ने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

ये फैसला बुधवार को हरदा के गुर्जर मंगल भवन में हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। सभा ने शादी समारोहों में शराब के सेवन पर भी सख्त रोक लगाई है, ताकि युवाओं को इससे दूर रखा जा सके और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। 

महिलाओं के सार्वजनिक रूप से नाचने पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है ताकि ऐसे सोशल मीडिया कंटेंट को रोका जा सके, जो समुदाय की मान्यताओं के खिलाफ या अनुचित माने जाते हैं। इसके बजाय, महिलाओं को घर के अंदर संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

समुदाय के नेताओं का मानना है कि ये कदम सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे, सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखेंगे और संसाधनों को शिक्षा जैसे सार्थक विकास की ओर मोड़ने में मदद करेंगे।