Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

गुजरात: एअर इंडिया विमान हादसे का एक महीना पूरा

एअर इंडिया विमान के भयावह हादसे को एक महीना हो चुका है। लेकिन लोग उस खौफनाक मंजर को नहीं भुला पा रहे हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे से विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहे हैं। ऐसे में लंदन जा रहे यात्रियों के परिवार वालों के जेहन में डर समाया हुआ है। वे चाहते हैं कि कोई अनहोनी न हो और उनके चहेते सकुशल अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं। विमान के इंजन ईंधन नियंत्रण स्विच गलती से बंद हो गए थे।

मृतक यात्रियों के परिवार के लोग मानते हैं कि ये अलग किस्म की घटना थी। फिर भी उनके दिलों में डर समाया हुआ है। वे लापरवाही रोकने के लिए कड़े सुरक्षा उपायों और ज्यादा जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। 12 जून को एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गिर गया था। हादसे में विमान में सवार 241 लोगों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। विमान हादसे की जांच जारी है, फिर भी सख्त एहतियाती कदम उठाए जाने की मांग हो रही है।