Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

गुजरात: RCS-UDAN के तहत 7.93 लाख से अधिक यात्रियों ने लिया हवाई यात्रा का आनंद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल ‘उड़े देश का आम नागरिक’ यानी UDAN योजना ने गुजरात में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पिछले 8 साल में इस योजना के तहत राज्य में 6 क्षेत्रीय हवाई अड्डे मसलन पोरबंदर, कांडला, केशोद, जामनगर सिविल एन्क्लेव, भावनगर और मुंद्रा का सफलतापूर्वक संचालन शुरू किया है.

RCS-UDAN पहल ने गुजरात में हवाई यातायात को खासतौर पर बढ़ावा दिया है. GUJSIAL के आंकड़ों के अनुसार अब तक (2017 से नवंबर 2024 तक) 7.93 लाख से अधिक यात्रियों ने क्षेत्रीय हवाई अड्डों से हवाई यात्रा का आनंद लिया है. इन हवाई मार्गों में प्रमुख मार्ग मसलन मुंबई-कांडला, अहमदाबाद-मुंद्रा, अहमदाबाद-दीव और सूरत-दीव पर हवाई उड़ानें शामिल हैं.