Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

राज्यपाल की हां और एक्शन…वो नेता जो CM रहते हुए गिरफ्तार

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुडा स्कैम में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. मुडा स्कैम में मुख्यमंत्री की पत्नी बीएम पार्वती मुख्य आरोपी हैं. उन पर गलत तरीके से मैसूर में जमीन लेने का आरोप है. कर्नाटक की राजनीति में यह मुद्दा पिछले एक महीने से उठ रहा है. राज्यपाल से सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी मिलने के बाद कर्नाटक की सियासी सरगर्मी और बढ़ सकती है. क्योंकि, अब तक देश में जब-जब किसी घोटाले के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्यपाल ने केस चलाने की अनुमति दी है, तब-तब मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए हैं.