Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सरकार लड़कियों को गैर-पारंपरिक नौकरियों की ट्रेनिंग देने के लिए लाएगी खास योजना

केंद्र सरकार 14 से 18 साल की लड़कियों को ट्रेनिंग देने के लिए जल्द ही खास योजना शुरू करेगी। इसके तहत लड़कियों को गैर-पारंपरिक नौकरी के मौकों के लिहाज से ट्रेन किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक ने कहा कि योजना का पायलट प्रोजेक्ट अगले दो-तीन हफ्तों में शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पायलट फेज में 27 जिलों में शुरू की जा रही इस योजना को बाद में देश के 218 जिलों में लागू किया जाएगा। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट में लड़कियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ ये ट्रेनिंग दी जाएगी।

सचिव ने बताया कि इसके तहत डिजिटल स्किल, डिजिटल मार्केटिंग और पर्सनैलिटी ऑरिएंटेशन के फील्ड में लड़कियों को ट्रेन किया जाएगा।