Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सरकार ने प्याज पर लगा न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाया, किसानों को मिलेगा लाभ

Delhi: सरकार ने शुक्रवार को प्याज के निर्यात पर पहले से तय की गई न्यूनतम मूल्य सीमा को हटा दिया है। इससे भारतीय किसान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती आपूर्ति का फायदा उठा सकेंगे। 

पहले सरकार ने प्याज के निर्यात के लिए 550 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम मूल्य तय किया था, जिसका मतलब था कि किसान अपनी फसल को इस दर से कम कीमत पर विदेश में नहीं बेच सकते थे।

विदेशी व्यापार निदेशालय (डीजीएफटी) ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी करके न्यूनतम मूल्य सीमा को तुरंत प्रभाव से हटा दिया। ये कदम महाराष्ट्र जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य में विधानसभा चुनावों के पूर्व लिया गया है। इस निर्णय से प्याज के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

डीजीएफटी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा, "प्याज के निर्यात पर न्यूनतम मूल्य सीमा  को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और आगे के आदेश तक ये लागू नहीं होगी।"