Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत 67 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।  मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में, अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 67 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,00,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,515 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने पीली धातु की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.33 प्रतिशत बढ़कर 3,353.54 डॉलर प्रति औंस हो गया।