Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

पटना में छात्राओं ने निकाली रैली, पर्यावरण के लिए किया जागरूक

Patna: बिहार की राजधानी पटना में निजी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को रैली निकाली। माउंट कार्मेल हाई स्कूल की छात्राओं ने ईंधन बचाने, पेड़ लगाने और धरती की रक्षा की वकालत करने वाले संदेशों के पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं। मकसद था पर्यावरण के लिए जागरूकता फैलाना। प्रशासन के मुताबिक स्कूल में दो सितंबर से चार अक्टूबर तक 'सीजन ऑफ क्रियेशन' मनाया जा रहा है। इस पहल का मकसद आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना और जागरूकता बढ़ाना है।

अध्यापिका रचना सिन्हा ने कहा, अब हमें इस धरती को वापिस इसके ओरिजनल फार्म में जैसे भगवान ने हमें धरती दिया था। हमें उस फार्म में वापिस लाना है और यही उद्देश्य है हमारे बच्चों का ये लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि क्या हम कर सकते हैं इस धरती के लिए सो वी गेट अर्थ टू ओरिजनल एंड प्योर फोर्म।