उत्तर प्रदेश के राजनगर एक्सटेंशन स्थित आफिसर सिटी-1 सोसायटी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रोहित बत्रा के रूप में हुई है। रोहित बैंक ऑफ इंडिया की हापुड़ शाखा में ब्रांच मैनेजर था। रोहित ने रात करीब 8 .30बजे सोसायटी की 14वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। आवाज सुनकर दौड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पारिवारिक स्तर पर संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक किस परिस्थिति में 14वीं मंजिल तक पहुंचा और वहां से गिरने की स्थिति क्या थी, इसे सीसीटीवी फुटेज और परिवार के बयान के आधार पर स्पष्ट किया जा रहा है।