Breaking News

अलीगंज अग्निकांड: 87 दिन बाद पुलिस ने दाखिल की 500+ पन्नों की चार्जशीट     |   2017 से पहले भर्ती में भेदभाव था, अब प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी: CM योगी     |   एशियन गेम्स: भारत को शूटिंग में मिला दूसरा सिल्वर, इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल     |   एटा-कासगंज में सपा ने भंग की जिला इकाइयां, जिलाध्यक्ष भी हटाए     |   गाजियाबाद: फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियां मौके पर     |  

‘Rise & Fall Season 2’ में होगी गौतम गुलाटी की एंट्री, 26 सितंबर से शुरू होगा शो

अभिनेता और रियलिटी टीवी स्टार गौतम गुलाटी जल्द ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise & Fall) के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। शो के मेकर्स ने एक रिवील वीडियो के जरिए गौतम की एंट्री का ऐलान किया है। गौतम गुलाटी इससे पहले ‘बिग बॉस 8’ समेत कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई देंगे। इस शो में कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

अपनी एंट्री के दौरान गौतम ने अपने उतार-चढ़ाव और मुश्किलों के बाद दोबारा खड़े होने की क्षमता के बारे में बात की। उन्होंने कहा,“जैसे शेर कभी शिकार करना नहीं भूलता, उसी तरह रूलर रूल करना नहीं भूलता। और उस रूलर की गाड़ी से फिसल गए तो अब मुझे गिरने से हर्ट नहीं होता, क्योंकि गिरकर उठने की आदत जरा पुरानी है।”

गौतम ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह कई बार खुद को अकेले खड़ा पाते हैं। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह शो के ‘टावर’ में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “बेसमेंट हो या पेंटहाउस, किसी भी जगह को गौतम सिटी बनाने में मुझे ज्यादा समय नहीं लगता।”

शो के दूसरे सीजन में कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। कुछ कंटेस्टेंट्स को लग्जरी पेंटहाउस, जबकि बाकी को सामान्य सुविधाओं वाले बेसमेंट में रहना होगा। गेम के दौरान कंटेस्टेंट्स की स्थिति बदल सकती है। इसके साथ ही गठबंधन, ताकत और सत्ता का समीकरण भी बदलता रहेगा। ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे। यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उनका होस्ट के तौर पर डेब्यू होगा।

यह शो 26 सितंबर से शुरू होगा। दर्शक इसे रोजाना दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो और MX Player Android ऐप पर मुफ्त में देख सकेंगे। प्राइम वीडियो के तहत MX Player को अब नए नाम MX Player के साथ पेश किया गया है। यह सीरीज एक MX Original है, जिसे Banijay Asia ने प्रोड्यूस किया है। शो का मूल फॉर्मेट यूके के Studio Lambert ने तैयार किया था।