Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Punjab: जालंधर में बर्फ फैक्ट्री में हुआ गैस का रिसाव, एक की मौत

पंजाब के जालंधर में शनिवार को बर्फ फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद अधिकारियों ने रिसाव की मरम्मत कर दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया था क्योंकि राहगीरों ने आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। लीक हुई गैस का अभी तक पता नहीं चल सका है।

एसडीएम बलबीर राज ने बताया, "घटना में जो व्यक्ति बेहोश पाया गया था, उसे बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसी ने जांच कमेटी को 15 दिनों में मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।"