Breaking News

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया, शुरू की आगे की जांच     |   निठारी कांड में बरी होने के बाद हरिद्वार में रहने लगा था सुरेंद्र कोली, बेचता था चाय     |   निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में चाय की दुकान में लगाई फांसी     |   FSSAI की बच्चों के न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स को लेकर नेस्ले इंडिया पर कानूनी कार्रवाई     |   तेजस को मिला उड़ान का फाइनल क्लियरेंस, HAL ने दिया अप्रूवल     |  

जनभवन में ‘गंगासागर नमो नम:’ का लोकार्पण, CM योगी और राज्यपाल ने छात्राओं को दिए उपहार

जनभवन परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ‘गंगासागर नमो नम:’ का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने छात्राओं को उपहार देकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘गंगासागर नमो नम:’ के लोकार्पण के अवसर पर पूजन किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने आरती में भी हिस्सा लिया। वहीं, जनभवन में छात्राओं ने भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने और छात्राओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।