Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

तिहाड़ में फिर से गैंगवार… भाई की मौत का बदला लेने के लिए चाकू से किया हमला

दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर से गैंगवार का मामला सामने आया है. भाई की मौत का बदला लेने के लिए एक कैदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिहाड़ में बंद दो अन्य कैदियों पर चाकू से हमला किया है. चाकू लगने से दोनों कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जेल प्रशासन के मुताबिक, चाकू से हमला तिहाड़ में बंद लवली और लवीश नाम के कैदियों पर किया गया है. हमला कैदी लोकेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया है. हमले में घायल लवली और लवीश को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच में पता चला है कि लोकेश ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए यह हमला किया था.