Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

पश्चिम बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए 1 जून से राज्य संचालित सभी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाएं बिना किराया दिए सरकारी बसों में सफर कर सकेंगी। सरकार के अनुसार यह सुविधा छोटी दूरी और लंबी दूरी, दोनों तरह के सभी रूटों पर लागू होगी। साथ ही सार्वजनिक सेवा के लिए चलने वाली राज्य संचालित बसों की सभी श्रेणियां इस योजना के दायरे में रहेंगी।

महिला यात्रियों की पहचान और सुविधा के लिए राज्य सरकार प्रत्येक लाभार्थी को एक विशेष QR-कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी करेगी। इस कार्ड पर लाभार्थी की फोटो और नाम दर्ज होगा, जिसके जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक राहत देना और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। इससे कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और रोजाना सफर करने वाली यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार ने संबंधित विभागों को योजना के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।