Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जम्मू कश्मीर के बडगाम में कार-ट्रक की टक्कर में चार की मौत

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक ‘एसयूवी’ वाहन और डंपर ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। टाटा सूमो वाहन और डंपर ट्रक के बीच टक्कर रात करीब साढ़े दस बजे बडगाम के पलार में हुई। दुर्घटना के बाद नौ लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।