Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

आज BJP में शामिल हो सकते हैं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. अपने कुछ विधायकों के साथ वो थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेंगे. बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 3 बजे वो बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, चंपई एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं. चंपई लगातार शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में हैं.

शिवराज शिवराज झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं. जेएमएम के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती का नाम शामिल है. ये सब चंपई के साथ बताए जा रहे हैं.