Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ई वी के एस एलंगोवन का निधन, सीएम स्टालिन ने दी श्रद्धांजलि

Chennai: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को चेन्नई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ई. वी. के. एस एलंगोवन के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्टालिन के साथ उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, समर्थक और तमिलनाडु के विभिन्न दलों के नेता भी थे।

तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष रहे एलंगोवन का शनिवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उम्र से जु़ड़ी बीमारियों की वजह से निधन हो गया। तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई ने एलंगोवन के निधन को ‘‘बड़ी क्षति’’ करार दिया। 

सेल्वापेरुन्थगई ने कहा, ‘‘वे एक मुखर व्यक्ति थे और उनका निधन उनके परिवार, कांग्रेस पार्टी और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ एमडीएमके प्रमुख वाइको ने एलंगोवन के निधन को "कांग्रेस पार्टी और पूरे तमिलनाडु के लिए बड़ी क्षति" बताया। इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से विधायक एलंगोवन एक महीने से ज्यादा वक्त से बीमार थे और उन्हें 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एलंगोवन का पार्थिव शरीर नंदंबक्कम के पास मनापक्कम में उनके निवास पर रखा गया है ताकि आम जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सके। उनका अंतिम संस्कार रविवार को शाम करीब चार बजे मुगलिवक्कम में किया जाएगा।