Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एन रामचंद्रन का निधन, खेल जगत में शोक

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का गुरुवार को चेन्नई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे।
स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव साइरस पोंचा ने बताया, "पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।" पोंचा ने कहा, "स्क्वैश जगत के लिए ये एक बड़ी क्षति है। मेरे पास शब्द नहीं हैं... वे पूर्व में एसआरएफआई के अध्यक्ष थे।" रामचंद्रन ने फरवरी 2014 से दिसंबर 2017 तक आईओए के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे 2008 से 2016 तक विश्व स्क्वैश फेडरेशन के अध्यक्ष भी रहे।