Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गोवा के पूर्व RSS प्रमुख सुभाष वेलिंगकर पुलिस के सामने हुए पेश, जानिए वजह

हाई कोर्ट को जांच में मदद करने का भरोसा देने के कुछ घंटे बाद गोवा के पूर्व आरएसएस प्रमुख सुभाष वेलिंगकर गुरुवार दोपहर राज्य के बिचोलिम पुलिस स्टेशन में पेश हुए। वेलिंगकर ने गोवा के संत सेंट फ्रांसिस जेवियर के बारे में विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज है। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए वेलिंगकर ने बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ के समक्ष जमानत अर्जी दायर की है।

सुबह याचिका पर सुनवाई के दौरान, उनके वकील ने न्यायमूर्ति बीपी देशपांडे से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नेता पुलिस के साथ मदद करेंगे। इसके बाद सरकारी वकील ने कहा कि अगर वेलिंगकर मदद करते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी।

बाद में, वेलिंगकर बिचोलिम पुलिस स्टेशन गए और जांच अधिकारी के सामने बयान दर्ज कराया। शाम करीब चार बजे जब वे थाने पहुंचे तो उनके कुछ सपोर्टर भी वहां मौजूद थे। एसपी (उत्तरी गोवा) अक्षत कौशल भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। हाई कोर्ट सोमवार को वेलिंगकर की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा।