Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में US अंडर सेक्रेटरी से की मुलाकात

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में अमेरिकी उपमंत्री जेफरी केसलर से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई। वाशिंगटन में भारतीय दूतावास की ओर से यह जानकारी दी गई है।  विक्रम मिसरी का यह दौरा इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के फॉलो-अप के तौर पर है।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मिसरी ने केसलर से मुलाकात में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-अमेरिका सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। दूतावास ने कहा, ‘‘उन्होंने तकनीक और व्यापार सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत-अमेरिका रणनीतिक व्यापार वार्ता के जल्द आयोजन पर भी चर्चा की।’’ 

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा था कि मिसरी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए 27 से 29 मई तक वाशिंगटन की यात्रा पर रहेंगे। मंत्रालय ने कहा था कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के बाद की एक अगली कड़ी है जब दोनों देशों ने ‘इंडिया-यूएस कॉम्पैक्ट’ (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को बढ़ावा देना) नाम की एक नई साझेदारी की शुरुआत की थी।