Breaking News

सूरजकुंड मेले में हुए हादसे की जांच के लिए फरीदाबाद पुलिस ने गठित की SIT     |   लखनऊ: कल से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर सपा की अहम बैठक     |   MP: बैतूल में NH-46 पर ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत     |   बांग्लादेश में चुनाव से पहले न्यायिक हिरासत में हिंदू नेता की मौत     |   जापान में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू     |  

हिमाचल: राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी नवंबर के आखिर में शुरू होती है और जनवरी और फरवरी में अपने चरम पर पहुंच जाती है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम खुश्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिन चढ़ने के साथ राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।