Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

देहरादून में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान शुरू

दीपावली पर्व से पहले देहरादून समेत राज्य भर में खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुट गया है। खाद्य पदार्थों के साथ ही मिठाई, दूध, मक्खन, पनीर आदि के सैंपल लिए जा रहे हैं। देहरादून में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्योहारों पर आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार जांच कर रहे हैं। देहरादून में अभी तक 65 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा चुके हैं। ऋषिकेश में रुड़की क्षेत्र से आई एक गाड़ी से दूध, घी और मावा आदि के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान दीपावली पर्व तक जारी रहेगा ताकि मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और आम लोगों को बिना मिलावट के स्वच्छ खाद्य पदार्थ की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।