Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कोहरे ने रेल यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, 15 घंटे देरी से पहुंच रही ट्रेनें

कोहरे और रेलवे लाइनों में मेंटेनेंस के चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से 15 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से अब ट्रेनें लेट हो रही है और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

इसके अलावा बरौनी से जम्मू तवी जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे की देरी से, जम्मूतवी से काठगोदाम जाने वाली गरीब रथ चार घंटे, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे, जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस चार घंटे, सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस आठ घंटे, हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन 20 घंटे और देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

रेल मंडलों में ट्रैक मेंटेनेंस आदि कार्य के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। रविवार रात 11.43 पर हरिद्वार से रवाना होने वाली दून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस करीब बीस घंटे विलंब से सोमवार शाम छह बजे के बाद गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन मास्टर बीके मलिक ने बताया कि सोमवार शाम तीन बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस करीब पांच घंटे विलंब से रात नौ बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंची।