Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़-बारिश से बिगड़े हालात

भारत के दो राज्यों तेलंगाना और आंध्र-प्रदेश में बाढ़ से हालात खराब हैं. जहां तेलंगाना में कई जगहों पर पटरियों पर पानी भर जाने की वजह से 21 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. वहीं 10 का रास्ता बदला गया है. भारी बारिश के चलते तेलंगाना में केसामुद्रम और महबुबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि रायनपाडु में भारी जल प्रवाह की वजह से दक्षिणमध्य रेलवे ने भी दो ट्रेनों को डायवर्ट किया है. बारिश वाली ट्रेनों के यात्रियों को सड़क मार्ग से काजीपेट जंक्शन ले जाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि NDRFकी जोटीमेंतैनात की गई हैं. वो कई डिवाइस से लैस हैं. भारी बारिश और बाढ़ की वजह से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच रेल मार्ग और सड़क मार्ग दोनों कट गए है. दोनों तेलुगू राज्यों की सीमा पर पुल को नुकसान पहुंचने पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी हुई है और लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे हुए हैं. रेलवे ट्रैक डूबने और बह जाने की वजह की से वारंगल और विजयवाड़ा रुट में पहले से ही करीब 130 ट्रेनों को रद्द किया गया है