Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट के सिलसिले में पांच लोग गिरफ्तार

शहर में बीजेपी की पंजाब इकाई के मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट की घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को ये जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पंजाब पुलिस की ‘काउंटर-इंटेलिजेंस’ शाखा ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया।

गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है।’’ उन्होंने बताया कि अब तक एक ग्रेनेड और हथियारों का एक अन्य जखीरा बरामद किया जा चुका है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम अभियान चला रही हैं।

शुरूआती जांच में पता चला है कि इस गिरोह को पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने बताया कि पुर्तगाल और जर्मनी में मौजूद विदेशी आकाओं की पहचान कर ली गई है। गौरव यादव ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव को भंग करने के उद्देश्य से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है और मामले में शामिल मुख्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे कार्यालय के पास एक संदिग्ध देसी विस्फोटक उपकरण फेंके जाने के बाद विस्फोट हुआ। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बीजेपी की पंजाब इकाई का मुख्यालय चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में स्थित है।