Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मुंबई के बीकेसी में आठ मंजिला इमारत में लगी आग, हताहत की कोई खबर नहीं

Maharashtra: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आठ मंजिला इमारत की दो मंजिलों पर शनिवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि फैमिली कोर्ट के बगल में बलराम बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल पर दोपहर करीब सवा तीन बजे लग गई। 

हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, "ये 'लेवल वन' (मामूली) आग है। चार दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों को काम पर लगाया गया है।