Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं पैसे

निर्मला चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं, इसकी वजह भी उन्होंने बताई है. उन्होंने कहा, एक सप्ताह या दस दिन तक सोचने के बाद मैं बस यह कहना चाहती हूं… शायद नहीं. मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उतने पैसे नहीं हैं. मुझे भी दिक्कत है चाहे वो आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु. वित्त मंत्री ने कहा, जीतने लायक अलग-अलग मानदंडों का सवाल होगा. क्या आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं. क्या आप इससे हैं. मैंने कहा नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं.