Breaking News

बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |   राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण खत्म, 1 घंटा 35 मिनट चला संबोधन     |   चेक बाउंस केस: दिल्ली HC के आदेश के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया     |   मेघायल कोयला खदान हादसा: अब तक 16 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका     |   राज्यसभा: ‘उन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम चुराया’, PM मोदी ने राहुल पर साधा निशाना     |  

फिल्म निर्माता किरण राव ने कराई अपेंडिक्स की सर्जरी

फिल्म निर्माता किरण राव ने अपनी 'अपेंडिक्स सर्जरी' के बाद सोशल मीडिया पर नोट साझा करते हुए बताया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
"लापता लेडीज" और "धोबी घाट" जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर किरण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और अपने परिवार के सदस्यों का आभार जताया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं साल 2026 का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी मेरे अपेंडिक्स ने मुझे थोड़ा रुकने, गहरी सांस लेने और आभार जताने की याद दिला दी।" उन्होंने अपने डॉक्टर कायोमर्ज कपाड़िया और उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया। किरण ने लिखा, "आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के प्रति गहरा आभार। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की बेहतरीन देखभाल और मेरे दोस्तों व परिवार (आमिर, चार्ल्स और अमीन) की तरफ से समय पर कदम उठाने के लिए शुक्रिया, जिन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाई।"

उन्होंने बताया, "अब मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और मैं घर वापस आ गई हूं। साल 2025 मेरे और मेरे अपनों के लिए अच्छा रहा है। उम्मीद है कि 2026 सभी के लिए सुखद, प्यार भरा और बेहतर वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) वाला साल होगा।" किरण की इस पोस्ट पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। करण जौहर ने लिखा, "गॉडस्पीड के", जबकि नीरज पांडे और अदिति राव हैदरी ने भी उनके प्रति अपना स्नेह जताया।