Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने अपने नए प्रोजेक्ट 'ए परफेक्ट मैच' की घोषणा की

फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने बुधवार को अपने अगले प्रोजेक्ट "ए परफेक्ट मैच" के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रिप्ट की एक झलक साझा की। जोया अख्तर ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्क्रिप्ट का पहला पेज शेयर करते हुए एक पोस्ट किया।
"ए परफेक्ट मैच" का निर्देशन "खो गए हम कहां" के निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह करेंगे और निर्माण जोया अख्तर करेंगी। "खो गए हम कहां" को जोया अख्तर ने ही प्रोड्यूस किया था।

कैप्शन में लिखा था- "कबीर और नव्या। देखते रहिए।" जोया अख्तर की पोस्ट को अर्जुन वरैन सिंह ने अपने हैंडल पर दोबारा शेयर किया। जोया इससे पहले प्राइम वीडियो की सीरीज "मेड इन हेवन" में क्रिएटर के रूप में काम कर चुकी हैं, जो वेडिंग प्लानर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें शोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा अभिनीत क्राइम थ्रिलर सीरीज "दहाड़" का सह-निर्माण भी किया है। फिल्म निर्माताओं ने आगामी परियोजना के बारे में अभी तक और ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।