Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर

 देश के फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल की हेल्थ बिगड़ गई है जिस वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया है. वे मौजूदा समय में ICU में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. बता दें कि वे पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं. साल 2010 में उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. रोहित बल 62 साल के हैं और वे भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं.

फैशन डिजाइनर को पिछले काफी समय से हेल्थ रिलेटेड इश्यू की समस्या से जूझना पड़ा है. उनके हेल्थ की खबर से ग्लैमर वर्ल्ड भी चिंता में है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें तब भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उनसे मिलने के लिए बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्त अर्जुन रामपाल भी पहुंचे थे.