Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

हरियाणा-पंजाब के किसानों ने कंगना रनौत से की माफी की मांग, किया 'बुद्धि शुद्धि हवन' का आयोजन

Haryana: किसानों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत की हालिया टिप्पणी ने हरियाणा और पंजाब में किसान समुदाय को नाराज कर दिया है। इस विवाद के बाद कई लोग उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। हरियाणा के कैथल, कुरूक्षेत्र और पंजाब के मोगा में किसानों ने कहा कि अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत ने सारी सीमा पार कर ली है। इसलिए बीजेपी को उनके खिलाफ एक्शन लेना होगा। 

बीजेपी की मंडी सांसद ने हिंदी दैनिक दैनिक भास्कर के साथ अपने हालिया इंटरव्यू की क्लीप पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान देश का नेतृत्व मजबूत था, नहीं तो भारत में भी "बांग्लादेश जैसी स्थिति" पैदा हो सकती थी। 

कंगना ने कहा कि निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में "शव लटक रहे थे और बलात्कार हो रहे थे"। हरियाणा किसान कांग्रेस ने मंगलवार को कैथल म कंगना रनौत के लिए 'बुद्धि शुद्धि हवन' का आयोजन किया।