Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

फरीदाबाद में भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत पर जश्न, जगह-जगह लगी बड़ी स्क्रीन, तिरंगे के साथ झूमे लोग

फरीदाबाद में भारतीय टीम की T20 वर्ल्ड कप जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच का लाइव प्रसारण देखा और पूरी रात जश्न का माहौल बना रहा। 

सेक्टरों, बाजारों और कॉलोनियों में लोगों ने एक साथ बैठकर फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। वहीं शहर के मुख्य क्लबों और पबों में भी मैच दिखाने का खास इंतजाम किए हुए थे, इस दौरान बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कई लोगों ने भारतीय टीम की जर्सी पहन रखी थी और हाथों में तिरंगा लेकर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा रहे थे।

मैच के दौरान जैसे ही भारतीय बल्लेबाजों ने चौके और छक्के लगाए, वहां मौजूद दर्शक तालियों और जयकारों से गूंज उठे। “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया।

वहीं जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो हर विकेट गिरने पर लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। कई जगह युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचकर भी जीत का जश्न मनाया। भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और तिरंगा लहराकर इस यादगार पल को सेलिब्रेट किया।