Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

MP: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला फैजान पहुंचा थाने, तिरंगे को 21 बार दी सलामी, लगाए नारे

मध्य प्रदेश के भोपाल में पाकिस्तान समर्थक नारा लगाने का आरोपित मंगलवार को हाई कोर्ट के आदेश पर मिसरोद पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां उसने राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी दी और 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया।

फैजान नाम के आरोपित को पिछले हफ्ते हाई कोर्ट ने अजीब सजा दी थी, जब उसे एक रील में पाकिस्तान समर्थक नारा लगाने के लिए जमानत पर रिहा किया गया था। हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि उन्हें महीने के हर पहले और चौथे मंगलवार को मिसरोद पुलिस स्टेशन जाने, तिरंगे को सलामी देने और 'भारत माता की जय' का नारा लगाने का आदेश दिया था।

मिसरोद थाने के प्रभारी ने कहा, "माननीय उच्च न्यायालय ने इसे जमानत में कंडिशन रखा था कि ये प्रत्येक माह के पहले और चौथे मंगलवार को थाना मिसरोद आएगा औऱ थाना मिसरोद में भारतीय ध्वज को 21 बार सैल्यूट करते हुए भारत माता की जय का नारा लगाएगा। इसी संबंध में ये पहली बार थाने पर आया था और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई कराई गई।"

वहीं फैजान ने कहा, "बहुत बड़ी गलती हुई है मुझे, ऐहसास है मुझे। इसका पछतावा है। कोई भाई नागरिक से ऐसा न हो। ऐसी वीडियो या रील न बनाए। क्योंकि कभी भी किसी को कुछ भी हो सकता है क्योंकि अपन जिस देश में रहते हैं। उस देश की बुराई नहीं करनी चाहिए। भारत माता की जय बोलूंगा हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहूंगा।"