Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

BJP सांसद प्रताप सिन्हा के खिलाफ FIR दर्ज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने के मामले में मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ आखिरकार बुधवार को एफआईआर दर्ज हो गई है. पुलिस ने मैसूर के देवराजा पुलिस स्टेशन में सांसद के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 153/1860 के तहत मामला दर्ज किया है.

सीएम के खिलाफ गलत बयानबाजी करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी थी. मैसूर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बी.जे. विजय कुमार का आरोप था कि सिम्हा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे है. जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने प्रताप सिम्हा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए बीजेपी सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया