Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

फिडे ग्रैंड स्विस: वैशाली ने एकल बढ़त हासिल की

गत चैंपियन और ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए महिला वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली। वंतिका अग्रवाल को चीन की युक्सिन सोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं डी हरिका को चीन की गुओ क्यूई ने ड्रॉ पर रोका। वंतिका और हरिका दोनों के 1.5-1.5 अंक हैं जबकि वैशाली अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं।ओपन वर्ग में विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने स्पेन के डेनियल युफा को पराजित किया जिससे उनके संभावित तीन में से 2.5 अंक हो गए हैं।