Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

झारखंड विधानसभा चुनाव: सीएम सोरेन के साथ खरगे और राहुल की बैठक, रणनीति पर चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु्न खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की जिसमें चुनावी रणनीति और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 

सूत्रों का कहना है कि खरगे के आवास ‘10 राजा जी’ मार्ग पर हुई इस मुलाकात में चुनावी रणनीति से जुड़ी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन की सरकार है। 

कांग्रेस के बड़े नेताओं की मुख्यमंत्री सोरेन के साथ ये मुलाकात हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के एक दिन बाद हुई है। हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और जम्मू कश्मीर में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। महाराष्ट्र और झारखंड में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।