Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

इजराइली दूतावास के पास धमाका, CCTV में दिखे 2 संदिग्ध

दिल्ली में इजराइली एंबेसी के पास ब्लास्ट के मामले में पुलिस को एक धमकी भरा पत्र मिला है. इस लेटर में इजराइली राजदूतों को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. इस लेटर पर जिस ग्रुप का नाम लिखा है वो Sir Allah resistence है. इसके तार किसी संगठन से जुड़े होने की आशंका है. इस लेटर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो संदिग्ध नजर आए. अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है ताकि दोनो संदिग्ध किस तरह किस रूट से वहां तक आए इसका पता लग सके. बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास धमाके की खबर थी. बताया जा रहा है कि लो इंटेंसिटी का धमाका था लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे सबूत के रूप में एक लेटर के अलावा कुछ नहीं मिला.

इजराइली दूतावास के आसपास बढ़ा दी गई सुरक्षा

बताया जा रहा है कि लो इंटेंसिटी का यह धमाका मंगलवार शाम करीब 5.48 बजे हुआ. इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. करीब तीन घंटे तक वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जांच के लिए घटनास्थल पर एनआईए की टीम भी पहुंची. इस धमाके में न तो कोई घायल नहीं हुआ और न ही घटनास्थल पर विस्फोटक का कोई अवशेष मिला. धमाके की खबर के बाद इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है