Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

उत्तर बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक शंकर मालाकार तृणमूल कांग्रेस में शामिल

West Bengal: पूर्व कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जिससे देश की सबसे पुरानी पार्टी को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

उत्तर बंगाल में अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता और 2011 से 2021 के बीच माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से दो बार विधायक रहे मालाकार वरिष्ठ नेताओं सुब्रत बख्शी और अरूप बिस्वास की मौजूदगी में तृणमूल में शामिल हुए। 

पूर्व कांग्रेस विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने तृणमूल में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि यह एकमात्र पार्टी है जो बंगाल में बीजेपी और उसकी सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ रही है।’’ 

उत्तर बंगाल में अनुसूचित जाति समुदाय के बीच अपने मजबूत प्रभाव के लिए जाने जाने वाले मालाकार के तृणमूल में शामिल होने से इस क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक पहुंच मजबूत होने की उम्मीद है, जहां पार्टी को जमीन हासिल करने के लिए ऐतिहासिक रूप से संघर्ष करना पड़ा है।