Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

एशिया के सूबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में वोटरों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में जिला निर्वाचन दफ्तर ने वोटर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में हुए आयोजन में सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें चुनाव जागरूकता से जुड़े छोटे नाटक, जिंगल्स और यहां के पारंपरिक डांस शामिल थे। आयोजन का मकसद युवाओं और खास कर पहली बार वोट देने वालों को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा देना था। आयोजन में स्कूली छात्रों, यहां रहने वालों और सैलानियों समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में 19 अप्रैल से 20 मई तक वोटिंग होगी।