Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुठभेड़, आतंकवादियों ने की गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस बात की जानकारी खुद एक अधिकारी ने दी है. यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने पर शनिवार शाम मेंधर सेक्टर में गुरसाई टॉप के पास पथानाटीर इलाके में पुलिस और सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था.

उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन की टीम पर आतंकवादियों ने छिपकर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. ऐसे में क्षेत्र में और बल भेजा गया है. यह घटनाएं ऐसे समय में कुछ ज्यादा बढ़ गई हैं जब हाल ही में दो सैनिक मारे गए थे और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था.