Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पुलिस के साथ रांची में अपराधियों की मुठभेड़

तुम लोग चारों तरफ से घेर लिए गए हो सरेंडर कर दो “…… फिल्मों में पुलिसकर्मियों को घेराबंदी के दौरान अपराधियों से ऐसा कहते हुए सुना है, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में ऐसा ही देखने को मिला. अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड मामले में अपराधियों की धर पकड़ के लिए गई पुलिस का अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गया. यहां भी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अपराधियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन अपराधी फायरिंग करने लगे. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरा साथी मौके से फरार हो गया.