Breaking News

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |   ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर; 8 की मौत, 25 घायल     |   EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा     |   भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा     |  

J-K: डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के कैप्टन शहीद

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना और आतंकिय़ों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सेना की तरफ से पुष्टी की गई है सेना का एक जवान शहीद हो गया है. सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरा हुआ है और तलाशी अभियान जारी है. पिछले 35 दिनों में डोडा क्षेत्र में यह चौथी मुठभेड़ है. वहीं, सोमवार को जम्मू और कठुआ जिले में भी संदिग्ध देखे गए. इसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के मुताबिक, सेना और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ वाली जगह से खून से लथपथ 4 बैग बरामद किए गए हैं, जिससे पता चलता है कि जैश के 4 आतंकवादियों का समूह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जब तक शव नहीं बरामद होते, तब तक उनके मारे जाने की पुष्टि करना मुश्किल है. सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.