Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

एल्विश यादव ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज

सोशल मीडिया पर अपनी हर पोस्ट से सनसनी मचाने वाले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव ने एक महंगी कार खरीद ली है. अपने वीडियो से लाखों लोगों तक पहुंचने वाले एल्विश कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. उन पर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था. इस आरोप के चलते उन्हें 14 दिनों की पुलिस की हिरासत में रहना पड़ा था. अब जेल से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने सीधे महंगी शॉपिंग कर डाली है.