Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

Elon Musk ने छोड़ा अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का साथ, मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफा

टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के DOGE विभाग को छोड़ने का फैसला किया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X मस्‍क ने लिखा कि विशेष सरकारी कर्मचारी (SGE) के रूप में मेरा कार्यकाल खत्‍म हो रहा है. मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सरकारी खर्च को कम करने के दिए गए मौके के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. DOGE मिशन समय के साथ और मजबूत होता जाएगा. बता दें कि Department of Government Efficiency (DOGE) विभाग ट्रंप की ‘कॉस्ट कटिंग टास्क फोर्स’ था.

मस्क की यह घोषणा ट्रंप के विधायी एजेंडे की आधारशिला की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के ठीक एक दिन बाद आई है. सीबीएस के साथ एक साक्षात्कार में टेस्ला के सीईओ मस्क ने ट्रंप की ओर से कहे गए "बिग एंड व्यूटिफूल बिल" पर निराशा व्यक्त की, जिसमें व्यापक कर कटौती के साथ-साथ कठोर आव्रजन प्रवर्तन का प्रावधान है. इस विधेयक को "बहुत बड़ा व्यय विधेयक" बताते हुए मस्क ने कहा कि यह उनके विभाग के लक्ष्यों के विपरीत है. उन्होंने कहा, "इससे संघीय घाटा बढ़ता है और डीओजीई का काम कमजोर होता है." बिल की ब्रांडिंग पर कटाक्ष करते हुए मस्क ने कहा, "मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा भी हो सकता है और सुंदर भी. लेकिन मुझे नहीं पता कि यह दोनों भी हो सकता है या नहीं."

ट्रंप ने बुधवार को ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान मस्क की आलोचना का जवाब दिया. विधेयक का बचाव करते हुए ट्रंप ने विधेयक पर बातचीत करने में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, "मैं इसके कुछ पहलुओं से खुश नहीं हूं, लेकिन मैं इसके अन्य पहलुओं से रोमांचित हूं." उन्होंने सुझाव दिया कि विधेयक में अभी भी संशोधन हो सकते हैं. उन्होंने कहा, "हम देखेंगे कि क्या होता है. इसे अभी बहुत आगे जाना है."