Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

J-K: पुंछ में मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों ने मोर्चा संभाला, भारी सुरक्षा तैनात

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को मतदान होगा। जिले के 482 पोलिंग स्टेशनों पर करीब 190 पोलिंग पार्टियां भेजी गई हैं। जिला चुनाव अधिकारी विकास कुंडल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं 37 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर अलग से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

जम्मू डिविजन में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें गुलाबगढ़ (एसटी), रियासी, श्री माता वैष्णो देवी (रियासी जिले में), कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी (एसटी) (राजौरी जिले में), बुधल (एसटी), थन्नामंडी (एसटी), सुरनकोट (एसटी), पुंछ हवेली और मेंढर (एसटी) (पुंछ जिले में) शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के लिए पुंछ में कम से कम 25 उम्मीदवार मैदान में हैं।